श्रीराम-सीता की झांकियों के साथ भक्तों ने लगाए जयकारे, पुष्प वर्षा से किया स्वागत
*पिछ्वाड़ा* नया सानवाडा़ में रामनवमी के पावन अवसर पर ठाकुर जी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रथ में विराजमान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। गाव के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा ठाकुर जी मन्दिर से शुरू होकर सुथार वास, कुम्हार वाडा़ , आखरिया चौक और रेबारी वास होते हुए बस स्टेंड तक पहुंची। अंत में ये श्री राम मंदिर बाबा वेरा पर समापन हुई। शोभायात्रा में सामाजिक सद्भावना का दृश्य भी दिखाई दिया।
इस दौरान गाव के सर्व समाज लोगों ने श्री राम की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवा दुपट्टा पहनकर शामिल हुए। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा नया सानवाडा़ गुंजायमान हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवा दुपट्टा पहनकर शामिल हुए। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा गाव गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम में रामनवमी सेवा समिति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
