*भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस सेवा संकल्प के साथ मनाया गया*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*सुमेरपुर*  शहर में आज़ स्थानीय विधायक कार्यालय पर केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस के आयोजन पर कार्यालय पर पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं का जमावडा रहा। आयोजन पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और डॉ. दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को याद किया गया। तदुपरान्त कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहराकर पार्टी की रीति नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का सन्देश दिया गया। मंत्री कुमावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सैद्धान्तिक और संगठनात्मक विचारों वाली विश्व की सबसे बडी पार्टी बनकर अपनी अमिट पहचान संजोये हुये है। अपने सिद्धान्तो, राष्ट्र विचारधारा के बल पर वर्षों से पार्टी अपनी अक्षुण्ण पहचान बनाये हुये है। इसकी नींव पार्टी के कार्यकर्ताओ के खून पसीने से सींची हुई ये पार्टी आज एक विशाल वट वृक्ष के समान विश्व में पहचान बनाये हुये पूवर्तमान में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस विचारधारा को बढाने का काम किया है। पार्टी कार्यकर्ता को नींव का पत्थर बताते हुये कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत कडी है और अन्तिम छोर पर बैठा कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने का काम करता है तो उसको भी महत्व देने का सबका दायित्व है।

इसके उपरान्त समस्त पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज फहराकर एक दूसरे को मुंह मीठा करवाकर एक दूसरे को बधाईयां दी। उसके उपरान्त रामनवमी पर्व पर शहर में जूलूस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जल एवं अल्पाहार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया और आमजन तक पार्टी विचारधारा को पहुंचाने का कार्य किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी पूनमसिंह परमार, मंडल अध्यक्ष रविकान्त रावल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र माली, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फुलाराम सुथार, पूर्व उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष रमेश राखेचा, छगन सैन, अमृत परिहार, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव सिंह राजपुरोहित, गणपत परमार, प्रेमचन्द्र बरूत, मोहन देवासी, इन्द्र राव, रमेश राठौड, विमल सुथार, अमरसिंह कोलीवाडा, मनोहरसिंह इन्द्रा, अशोक सुथर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

1st Bharat News
Author: 1st Bharat News

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai