*साण्डेराव* रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित हरि ओम आश्रम रामनगर में शनिवार को उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने श्रद्धा भाव व्यक्त करते हुए संत मनसुख हिरापुरी महाराज ने कहा कि व्यक्ति जन्म से महान नहीं बनता हैं,अपने कर्मों के द्वारा महान बनता हैं,उन्होंने कहा कि दुनिया में जितनी भी समस्या है वो इंसान को करने वाले मोह कर्म हैं। जितना लगाव होगा उतना ही तनाव बढ़ता है। लोगों को दुःख दर्द और समस्या दूर करने के लिए संयम जीवन शैली अपनानी होगी। संत मनसुख हिरापुरी ने कहा कि दुनिया में जितनी भी समस्या है वो इंसान को दुःखी करने वाले मोह कर्म हैं। जितना लगाव व अट्रेकशन होगा उतना ही तनाव बढ़ता है। आज व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा शरीर की सार सज्जा में लगा रहता है,भले ही उसका व्यक्तित्व भीतर से अच्छा दिखने का प्रयास करता है। आज एक सामान्य महिला दिन भर में कितनी बार दर्पण में स्वयं को निहारती है,नई पीढ़ी खाने पीने, रहन सहन व घूमने फिरने में कीमती समय व्यर्थ चला जाता है। लोगों को दुःख दर्द व समस्या दूर करने के लिए संयम जीवन शैली अपनानी चाहिए बिना इसके सुखी व तनाव मुक्त जीवन की कल्पना नहीं हो सकती हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थें।
